- Hindi News
- स्काउट गाइड गतिविधियों में सुधार की जरूरत: आर्य
स्काउट-गाइड गतिविधियों में सुधार की जरूरत: आर्य
राज्यपरिषद अधिवेशन स्काउट का अभिन्न अंग है। हमें ऐसे आयोजन से संगठन में गुणात्मक वृद्धि के लिए प्रयास करना चाहिए। अपनी अच्छाइयों के साथ कमियों पर भी हम चर्चा करें।
यह बात स्काउट चीफ कमिश्नर निरंजन आर्य ने स्काउट-गाइड राज्य मुख्यालय जयपुर की ओर से लाला लाजपतराज भवन में राज्य परिषद अधिवेशन में कही। उन्होंने कहा कि संगठन में संख्यात्मक वृद्धि ही नहीं गुणात्मक वृद्वि करना अब बहुत जरूरी हो गया है। राष्ट्रपति अवार्ड और स्काउट गाइड की गतिविधियों को लेकर सभी को ध्यान देने की जरूरत है।
राज्य उप प्रधान सुमन श्रृंगी ने कहा कि कोटा में स्थानीय संघ चाइल्ड लाइन के लिए इसमें विशेष पहचान रखता है। अधिवेशन में गाइड स्टेट कमिश्नर वीणा प्रधान द्वारा लिखित पुस्तक मेरा संबल का विमोचन किया। समारोह में प्रधान ने कहा कि हमें गाइड्स को भी आत्मरक्षा से बचाव के तरीकों की शिक्षा देनी चाहिए। मंडल सचिव यज्ञदत्त हाड़ा ने मंडल पदाधिकारियों के माध्यम से राज्य के पदाधिकारियों, कमिश्नर्स को स्कार्फ भेंट कर सम्मान किया। स्टेट कमिश्नर कब डॉ. अखिल शुक्ला स्टेट और कमिश्नर समन्वयक पीसी जैन ने भी संबोधित किया। राज्य सचिव एसआर जैन ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। स्टेट चीफ कमिश्नर ने स्काउट शील्ड जोधपुर को और गाइड के लिए जयपुर को लीडर ट्रेनर सम्मान सौंपा।
एमडी मिशन के निदेशक राज दाधीच, डॉ. संजय मलिक, जिला परिषद सदस्य भानू प्रताप, रिटायर्ड शिक्षाधिकारी चतुर्भुज महावर, मंडल उपप्रधान डॉ. ब्रजबाला गुप्ता, चाइल्ड लाइन के शहर कॉर्डिनेटर दिनेश शर्मा को सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया। राज्य संगठन आयुक्त महेंद्र सिंह राठौर, शकुंतला वैष्णव, डीएल मीणा, विजय माहेश्वरी, डॉ. एलके दाधीच, सुधींद्र गौड़, देवी सिंह सेनानी, योगेंद्र भारद्वाज, रेखा शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे। मंडल मुख्य आयुक्त अंबरीश मेहता ने धन्यवाद दिया।
लाला लाजपतराय भवन में राज्य परिषद अधिवेशन में गाइड स्टेट कमिश्नर वीणा प्रधान की पुस्तक का विमोचन हुआ।