मांग घटने से सोयाबीन में गिरावट
भामाशाहअनाज मंडी में मंगलवार को देसावरी मांग के अभाव में गेहूं की प्रमुख किस्मों के भाव 20 से 25 रुपए टूट गए। प्लांटों की कमजोर मांग से सोयाबीन 50 से 100 रुपए गिरकर 2800 से 3200 रुपए प्रति क्विंटल बिकी। सरसों 40 से 50 रुपए ढीली रही। तेल-चीनी बाजार में ग्राहकी के अभाव में खाद्य तेल एवं शक्कर के भाव बने रहे। भाव इस प्रकार रहे-
अनाज (भाव प्रति क्विंटल) गेहूं मिल क्वालिटी 1475 से 1500, लोकवन 1500 से 1575, गेहूं पीडी 1600 से 1650, गेहूं टुकड़ी 1525 से 1550, जौ 1300 से 1321 मक्का 1111 से 1135 ज्वार 1500, ग्वार 4570 से 5080 रुपए। किराना : धनिया बादामी 8500 से 9300, ईगल 9300 से 9800, रंगदार 9800 से 10800, मैथी 4380 से 4691 ग्वार 3801 से 4350 रुपए प्रति क्विंटल। दलहन: चना 2461 से 2560, उड़द 4301 से 4335 रुपए, मूंग 4900 से 5351 रुपए प्रति क्विंटल रहा। तिलहन: सोयाबीन 2800 से 3200 सरसों 3050 से 3150, तिल्ली 10000 रुपए प्रति क्विंटल के भाव रहे।
दालें: चना दाल 3300 से 3500 बेसन 3600 से 3700 रुपए, मूंग दाल 7200 से 7500 मूंग मोगर 8000 से 8500 उड़द छिलका 6500 से 7000 उड़द मोगर 7500 से 8500 तुवर दाल 7000 से 7600 मसूर मलका 6900 से 7600 रुपए प्रति क्विंटल। चावल : सेला मोटा 2300 से 2400, गोल्डन सेला 3200 से 6500, परमल 2200 से 3000, बासमती पोना 5500 से 6500, बासमती कणी 2200 से 2800, बासमती 6000 से 13000 रुपए क्विंटल रहा।
खाद्य तेल: (प्रति टिन 15 किलो) चंबल 1135 दीपज्योति 1090 शिव ब्रांड 1080, सदाबहार 1080 किरण गोल्ड जार में 1010 रुपए प्रति टिन। सरसों तेल (15 किलो) शुभम 1220 स्वस्तिक 1225 अलसी 1125 रुपए प्रति टिन। मूंगफली तेल ट्रक ब्रांड 1560 शुभ लाभ 1350 स्वस्तिक 1370 हनुमान 1330, वीर हनुमान 1280 रुपए प्रति टिन। वनस्पति घी: स्कूटर 880 अशोका 890, अन्य ब्रांड 850 रुपए प्रति टिन (15 लीटर)। शक्कर: 3150 से 3180 रुपए क्विंटल रही। देसी घी : (प्रति टिन) मिल्क फूड 5270 डेयरी बेस्ट 4920, डेयरी प्योर 4950, पारस प्रीमियम 4850, हरदयाल 4950 रुपए प्रति टिन के भाव रहे।