- Hindi News
- सोना फिर 27 हजार पार चांदी 250 रुपए महंगी
सोना फिर 27 हजार पार चांदी 250 रुपए महंगी
कोटा| सोने-चांदीमें जारी गिरावट का दौर मंगलवार को थम गया और त्योहारी खरीद निकलने से इनके भाव बढ़त के साथ बंद हुए। वैश्विक स्तर पर भी घटे भावों पर लिवाली निकली। स्थानीय सर्राफा बाजार में चांदी 250 रुपए और सोना 400 रुपए प्रति दस ग्राम उछल गया।
सर्राफा सूत्रों के अनुसार डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर होने से सोना 400 रुपए उछल कर 27350 रुपए प्रति दस ग्राम रहा। चांदी 250 रुपए महंगी होकर 39600 रुपए प्रति किलो बिकी।
वैश्विक स्तर पर आठ माह का निम्न: वैश्विक स्तर पर मजबूती के समर्थन से एमसीएक्स पर सोना एक फीसदी तेज बोला गया। कारोबारियों के अनुसार गोल्ड फ्यूचर आठ माह के निचले स्तर से उबर रहा है। एक दिन पूर्व लंदन में सोना 1208.40 डालर प्रति औंस पहुंच गया था जो इसका आठ माह का निम्न स्तर रहा है जो इसने दो जनवरी 2014 को छुआ था। मंगलवार को यह 0.8 फीसदी सुधरकर 1225.13 डॉलर प्रति औंस पहुंच गया। भाव इस प्रकार रहे:-
चांदी टंच 39600, चांदी (999) 39550 सोना शुद्ध 31900 रुपए प्रति तोला, 27350 रुपए प्रति दस ग्राम, केडबरी सोना 31720 रुपए प्रति तोला, 27200 रुपए प्रति दस ग्राम रहा के भाव बोले गए।
चांदी (999) 39,500, चांदी रिफाइन 39,000 रुपए प्रति किलो। चांदी कलदार 79,000 रुपए प्रति सैकड़ा। सोना स्टैंडर्ड 26,850 रुपए, सोना जेवराती 25,500 रुपए, वापसी 24,900 रुपए प्रति 10 ग्राम।