तेज हुई गर्मी, पारा 33 पर पहुंचा
कोटा. मौसममें गर्मी का असर फिर तेज हो गया है। इसके साथ ही उमस भी बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार इसका असर मिला-जुला रहेगा। शनिवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को सुबह से ही गर्मी तेज थी। दिन चढ़ने के साथ ही इसमें तेजी आती चली गई। दोपहर में उमस गर्मी ने लोगों काे परेशान कर दिया। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 33 न्यूनतम 24.4 डिग्री रहा। आर्द्रता सुबह 84 शाम को 61 प्रतिशत रही। अभी तक कुल 804 मिमी बरसात हो चुकी है।