पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्क्रब टाइफस के 7 संदिग्ध मिले, एक को पॉजिटिव

स्क्रब टाइफस के 7 संदिग्ध मिले, एक को पॉजिटिव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा. स्क्रबटाइफस डेंगू के रोगियों के मिलने का सिलसिला जारी है। कोटा शहर के साजीदेहड़ा के अधेड़ को स्क्रब टाइफस पॉजिटिव पाया गया है। इसकी एलाइजा टेस्ट में भी पुष्टि हो गई है। इसके अलावा 7 संदिग्ध स्क्रब टाइफस रोगी दो संदिग्ध डेंगू रोगी मिले हैं। सीएमएचओ डॉ. आरएन यादव ने बताया कि साजीदेहड़ा निवासी मोहम्मद कदीर (45) को खांसी, जुकाम बुखार होने पर एमबीएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उनके एलाइजा टेस्ट में स्क्रब टाइफस पॉजीटिव पाया गया है। इसी प्रकार तलवंडी की शिवा (17) पुत्र गोविंद सिंह को रेपिड कार्ड से डेंगू पॉजीटिव पाया गया है।
प्रेमनगर निवासी रितू (35) मानसिंह उनकी पुत्री साक्षी (10) को रेपिड कार्ड से स्क्रब टाइफस पॉजीटिव पाया गया है। प्रेमनगर निवासी आजम (17) को बुखार होने पर पारीक हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। रेपिड कार्ड से उन्हें डेंगू पॉजिटव पाया गया है। झालावाड़ जिले के पचपहाड़ निवासी सुनीता (38) छीपाबड़ौद निवासी धूलीचन्द (22) को बुखार होने पर पारीक हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। जांच में उन्हें स्क्रब टाइफस पॉजीटिव पाया गया है। एमपी के गुना निवासी रामसिंह, झालावाड़ निवासी चन्द्र सिंह, रजतगृह बूंदी निवासी मोहनी (58) को रेपिड कार्ड जांच में स्क्रब टाइफस पॉजीटिव पाया गया है। इन्हें अभी संदिग्ध रोगी माना जा रहा है। इन सभी रोगियों के नमूने लेकर एमबीएस लैब में जांच के लिए भेजे गए हैं।