- Hindi News
- मालगाड़ी के गर्म एक्सल ने अटकाई जयपुर मुंबई सुपरफास्ट सहित 2 ट्रेन
मालगाड़ी के गर्म एक्सल ने अटकाई जयपुर-मुंबई सुपरफास्ट सहित 2 ट्रेन
कोटा. सवाईमाधोपुरकोटा के बीच स्थित लबान रेलवे स्टेशन के पास शनिवार शाम को दिल्ली की तरफ से रही मालगाड़ी का एक्सल गर्म हो गया। उसमें से धुआं निकलने लगा। जब प्वाॅइंट मैन ने धुआं निकलते देखा तो पास के स्टेशन मास्टर को सूचना देकर मालगाड़ी को खड़ा करवाया। इसके कारण जयपुर से मुंबई जाने वाली सुपरफास्ट आगराफोर्ट-कोटा पैसेंजर ट्रेन भी अटक गई।
ट्रेन लबान रेलवे स्टेशन की तरफ पहुंची तो उसके एक वैगन के पहिए के एक्सल से धुआं निकलने लगा। तो ट्रेन को रोक लिया गया। उसी समय जयपुर से मुंबई जाने वाली सुपरफास्ट ट्रेन के आने का समय हो गया। उसे लाखेरी स्टेशन पर रोका गया। आगराफोर्ट-कोटा पैसेंजर ट्रेन भी इसी रूट पर थी। उसे भी रोका गया। मालगाड़ी को वापस लबान रेलवे स्टेशन लाया गया। इसके बाद जयपुर-मुंबई ट्रेन को आगे निकाला गया। जयपुर-मुंबई ट्रेन लगभग 35 मिनट खड़ी रही। आगराफोर्ट को भी लगभग 25 मिनट रोके रखा गया।