पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कोटा. हाड़ौतीनेटवर्क पीपुल लिविंग विद एचआईवी एड्स समिति द्वारा शनिवार को भामाशाह मंडी में टारगेट

कोटा. हाड़ौतीनेटवर्क पीपुल लिविंग विद एचआईवी/एड्स समिति द्वारा शनिवार को भामाशाह मंडी में टारगेटेड इंटरवेंशन परियोजना के तहत एड्स विषय पर हेल्थ शिविर लगाया गया।

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा. हाड़ौतीनेटवर्क पीपुल लिविंग विद एचआईवी/एड्स समिति द्वारा शनिवार को भामाशाह मंडी में टारगेटेड इंटरवेंशन परियोजना के तहत एड्स विषय पर हेल्थ शिविर लगाया गया।

यह परियोजना राजस्थान स्टेट एड्स कंट्रोल सोसायटी जयपुर नेशनल एड्स कंट्रोल आर्गेनाइजेशन दिल्ली के वित्तीय और तकनीकी सहयोग से संचालित की जा रही है। कार्यक्रम में संस्था के डॉ . एवी खोखर तकनीशियन मनीष सुमन ने अपनी सेवाएं दी। कार्यक्रम का शुभारंभ सुरेश जैन, संस्थान निदेशक ने किया। कार्यक्रम प्रबंधक मोहम्मद अहमद ने बताया कि कार्यक्रम का उद्द
कोटा. हाड़ौतीनेटवर्क पीपुल लिविंग विद एचआईवी/एड्स समिति द्वारा शनिवार को भामाशाह मंडी में टारगेटेड इंटरवेंशन परियोजना के तहत एड्स विषय पर हेल्थ शिविर लगाया गया।

यह परियोजना राजस्थान स्टेट एड्स कंट्रोल सोसायटी जयपुर नेशनल एड्स कंट्रोल आर्गेनाइजेशन दिल्ली के वित्तीय और तकनीकी सहयोग से संचालित की जा रही है। कार्यक्रम में संस्था के डॉ . एवी खोखर तकनीशियन मनीष सुमन ने अपनी सेवाएं दी। कार्यक्रम का शुभारंभ सुरेश जैन, संस्थान निदेशक ने किया। कार्यक्रम प्रबंधक मोहम्मद अहमद ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य भामाशाह मंडी में बाहर से आकर काम कर रहे मजदूरों को एचआईवी/एड्स की सही जानकारी देना है। इसके अलावा उनको जोखिम के बारे में बताते हुए निदान के लिए निशुल्क चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराना था। कार्यक्रम के परामर्शदाता भुपेंद्र हाड़ा ने बताया कि कार्यक्रम में 104 हम्मालों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निशुल्क जेनरिक दवाएं बांटी गई। इसके अलावा 139 हम्मालों का एचआईवी वीडीआरएल जांच की गई।

हैल्थ शिविर के दौरान लोगों को मुफ्त दवाएं भी दी गईं।