पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नाक की विकृतियों को ऑपरेशन से सही करने का तरीका बताया

नाक की विकृतियों को ऑपरेशन से सही करने का तरीका बताया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा. एनाटॉमी विभाग मेडिकल कॉलेज कोटा और आनंदम ईएनटी हॉस्पिटल कोटा की और से राइनो प्लास्टी विषय पर आयोजित की जा रही कार्यशाला में शनिवार को विशेषज्ञों ने नाक की विकृतियों को ऑपरेशन से सही करने का तरीका बताया।

तलवंडी एसएफएस कॉलोनी स्थित आनंदम हॉस्पिटल में कार्यशाला के पहले दिन पुणे के डॉ. वीरेंद्र घैसास ने डॉक्टरों को प्रोजेक्टर के माध्यम से राइनो प्लास्टी के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि नाक की विकृतियां जैसे नाक टेढ़ी, छोटी, लंबी होना तथा नाक की हड्डी टूटने पर किस तरह से रोगी को राहत दी जा सकती है। उन्होंने कहा कि कई बार नाक की विकृति के कारण लोगों को सांस लेने में तकलीफ होने लगती है। एक्स्ट्रा कॉर्पोरल राइनो प्लास्टी कार्टिलेज राइनो प्लास्टी से (ऑपरेशन करके) विकृति को ठीक किया जा सकता है।
नाक की विकृति को कार्टिलेज राइनो प्लास्टी (ऑपरेशन कर ) से सुधारने के लिए कान, जांघ पसली के पास से कुछ हिस्सा लेकर लगाया जाता है। कार्यशाला का उद‌्घाटन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसआर मीणा ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. आरके शर्मा ने किया। डॉ.मीणा ने कहा कि इस तरह की कार्यशाला से डॉक्टरों को सीखने को मिलता है नई तकनीक का पता लगता है।
डॉ. शर्मा ने कहा कि नाक की प्लास्टिक सर्जरी वर्षों से की जा रही है। लेकिन अब इसकी तकनीक में सुधार हुआ है। डॉ. विक्रांत माथुर ने राइनो प्लास्टी में सावधानी के बारे में बताया, इसके अलावा इंटरनल राइनो प्लास्टी और एक्सटर्नल राइनो प्लास्टी के बारे में भी समझाया। डॉ. माथुर ने बताया कि रविवार को आनंदम हॉस्पिटल में ऑपरेशन होंगे जिसका सीसीटीवी से प्रसारण किया जाएगा। इसे कार्यशाला में भाग लेने वाले डॉक्टर देख सकेंगे।

फोटो- मेडिकल कॉलेज में आयोजित कैडेबर वर्कशॉप के दौरान राइनो प्लास्टी का तरीका सीखते सर्जन।