पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ढाबे और पेट्रोल पंपाें से पुलिस जुटा रही है लुटेराें के बारे में जानकारी

ढाबे और पेट्रोल पंपाें से पुलिस जुटा रही है लुटेराें के बारे में जानकारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा. तलवंडीमें बुधवार रात रिटार्यड प्रिंसीपल को लूटने वाले आरोपियों की तलाश के लिए अब कोटा-सवाईमाधोपुर मेगा हाइवे के ढाबे और पेट्रोल पंपों के सीसीटीवी कैमरे और कर्मचारियों से मदद ली जा रही है। पुलिस को अभी लुटेरों के बारे में कुछ भी पता नहीं चल सका है।

डीएसपी हिमांशु ने बताया कि तलवंडी निवासी मिथलेश कुलश्रेष्ठ के घर में घुसकर दो बदमाशों ने पिस्टल के बल पर लूट की थी। बदमाशों ने प्रिंसीपल और उनके यहां रहने वाले को भी बंधक बनाया था। लुटेरे भागते समय उनकी कार भी ले गए थे। पुलिस को मेगा हाइवे के टोल नाके से उस नंबर की कार निकलने का पता चला था। लेकिन, टोल नाके के कैमरे खराब होने के कारण उसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिल सकी थी। पुलिस ने पूरे मार्ग के टोल नाकों से जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है। पुलिस ने अब उस मार्ग के सभी पेट्रोल पंप और ढाबों पर लगे कैमरों के फुटेज निकालने के साथ कर्मचारियों से कार के बारे में पूछताछ कर रही है। पुलिस कोचिंग छात्र और पीड़िता से लुटेरों के बारे में फिर से पूछताछ करेगी।