पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मजदूर संघ ने गोद ली के.पाटन कॉलोनी

मजदूर संघ ने गोद ली के.पाटन कॉलोनी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा. कोटामंडल के केशोरायपाटन स्टेशन पर कार्यरत रेल कर्मचारियों की आवास संबंधित समस्याओं के निराकरण का बीड़ा वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे मजदूर संघ कोटा मंडल ने उठाया है।

केशोरायपाटन स्टेशन पर कार्यरत, वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे मजदूर संघ के यूथ विंग मंडल सचिव हेमराज मीना ने बताया कि केशोरायपाटन रेलवे कालोनी में लगभग 50 रेलवे आवासों में रेल कर्मी रहते हैं। वहां कई तरह की समस्या हैं। मजदूर संघ के मंडल अध्यक्ष एसडी धाकड़, मंडल सचिव राकेश मित्तल भी इंजीनियरिंग शाखा के पदाधिकारियों के साथ रेलवे कॉॅलोनी का दौरा कर चुके हैं। समस्या की गंभीरता को देखते हुए कॉॅलोनी के रख रखाव और साफ सफाई के लिए इसे गोद लेने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत काम भी शुरू किया जा चुका है।