पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाल तस्करी का खुलासा अब तक नहीं कर सकी पुलिस

बाल तस्करी का खुलासा अब तक नहीं कर सकी पुलिस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा. 16साल की किशोरी द्वारा बाल तस्करी का खुलासा किए जाने के बाद भी पुलिस अब भी इसकी तह तक नहीं पहुंच पाई है। इस मामले में एक आरोपी गोरानाथ की गिरफ्तारी ही हो पाई है, जबकि किशोरी को जयपुर से अगवा करके कोटा लेकर आने वाला आरोपी हरजीनाथ अभी तक पुलिस गिरफ्त से बाहर है। मामले का खुलासा 29 अगस्त को हुआ था। उधर, फरार आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने के कारण किशोरी को अब तक परिजनों के सुपुर्द नहीं किया गया है। फरार आरोपी की शिनाख्त के लिए किशोरी को कोटा में रखा गया है। अनंतपुरा सीआई अमरसिंह का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तार के लिए उसके घर पर दबिश दी गई थी, लेकिन वह फरार हो गया।

यहथा मामला : कोटाके अनंतपुरा निवासी गोरानाथ उर्फ गोरूनाथ ने एक माह से 16 साल की किशोरी को बंधक बना रखा था। 29 अगस्त को किशोर गोरानाथ के चंगुल से बचाकर स्थानीय लोगों की मदद से भास्कर कार्यालय पहुंची और आपबीत्ती सुनाई। इसके बाद पुलिस बाल तस्करी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गोरानाथ को गिरफ्तार कर लिया। जयपुर से कोटा आने वाले अपहरण का आरोपी हरजीनाथ अब तक फरार है।