अग्रसेन ज्ञान प्रतियोगिता आज
कोटा. महाराजाअग्रसेन के जन्मोत्सव पर श्री अग्रसेन समाज सेवा समिति की ओर से रविवार को श्री अग्रसेन ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। यह प्रतियोगिता सुबह 10 बजे अरिहंत चिल्ड्रन सीनियर सेकेंडरी स्कूल आरके पुरम कोटा में रखी गई है। समिति अध्यक्ष पीपी गुप्ता ने बताया कि समाज की इस प्रतियोगिता में 8 वर्ष से 25 वर्ष की आयु के छात्र छात्राएं भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिता में अग्रसेन जी के जीवन पर आधारित वस्तुनिष्ठ सवाल पूछे जायेंगे। प्रतियोगिता 30 मिनट होंगी जिसमें दस प्रश्न होंगे। भाग लेने वाले सभी प्रतियोगियों में से प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय सफल प्रतियोगी विजेताओं को आयोजित अग्रसेन जयंती महोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के द्वारा सम्मानित किया जाएगा।