पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • युवक की मौत से गुस्साए ग्रामीण हाइवे जाम, बस में तोड़फोड़

युवक की मौत से गुस्साए ग्रामीण हाइवे जाम, बस में तोड़फोड़

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नेशनलहाइवे पर खैरोली मोड़ के पास शनिवार सुबह एक प्राइवेट बस ने बूंदी से कोटा जाते समय बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार लोकेश उर्फ राकेश (18) की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक चालक कोटा निवासी जाकिर (20) को 108 एंबुलेंस से कोटा अस्पताल भिजवाया। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने नेशनल हाइवे जाम कर बस में तोड़फोड़ कर दी।

गुस्साए लोगों ने प्रशासन को मौके पर बुलाने की मांग करने लगे। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस अधिकारियों ने समझाइश कर मामला शांत करवाया। प्रदर्शनकारियों ने फोरलेन सड़क निर्माण कंपनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि फोरलेन सड़क बना रही कंपनी जीवीके पीबीए की लापरवाही से एक तरफा यातायात होने के कारण 3 किमी के दायरे में अब तक 12 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। गुस्साए ग्रामीणों ने फोरलेन सड़क दोनों तरफ से शुरू नहीं होने तक ब्रेकर, संकेतक बोर्ड डिवाइडर बनाने की मांग की। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। मृतक घायल बावड़ीखेड़ा गांव से काम कर कोटा लौट रहे थे। पूर्व उपसरपंच रामकुंवार गुर्जर, भाजयुमो नेता बाबू गुर्जर, समाजसेवी रफीक हबीब ने कलेक्टर से फोरलेन सड़क निर्माण का अवलोकन कर दुर्घटनाएं रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की।

ग्रामीणों ने की बस में तोड़फोड़।

तालेड़ा। बाइक सवार युवक की मौत के बाद ग्रामीणों ने वाहनों के शीशे तोड़ दिए।