- Hindi News
- अलवर और सार्दुल स्पोर्ट्स बीकानेर की एक तरफा जीत
अलवर और सार्दुल स्पोर्ट्स बीकानेर की एक तरफा जीत
बारां. जिलामुख्यालय चल रही 59 वीं राज्य स्तरीय स्कूली हॉकी प्रतियोगिता में शनिवार को 18 मैच खेले गए। डीईओ (माध्यमिक) जीवनशंकर शर्मा ने बताया कि श्रीराम स्टेडियम पर 6 एवं पुलिस लाइन मैदान पर 8 लीग मैच हुए। शाम के सत्र में चार सुपर लीग मुकाबले हुए। रविवार को आठ सुपर लीग मैच होंगे। क्रीड़ा प्रकोष्ठ प्रभारी अभिषेक राघव ने बताया सुपर लीग मैच में पूर्व विजेता अलवर एवं सार्दुल स्र्पोट्स बीकानेर की एक तरफा जीत रही। इसमें अलवर ने अजय मोहन के तीन दिनेश के दो गोल के सहयोग से हनुमानगढ़ पर 8-1 से जीत दर्ज की। सार्दुल स्पोर्टस बीकानेर ने नरपत खोखर के चार गोल के सहयोग से 12-0 से जीत हासिल की। इसी प्रकार भीलवाड़ा ने गंगानगर 3-2 से तथा झुंझुनू ने जोधपुर को 3-2 से हराया। शारीरिक शिक्षक चंद्रप्रकाश मेहता ने बताया कि सिरोही ने करौली को 5-0, सार्दुल स्र्पोट्स बीकानेर ने जालौर को 7-0, सीकर ने पाली को 2-1 से, बाड़मेर ने चुरू को 5-0 से, अजमेर ने बारां को 7-1 से पराजित किया। सिरोही एवं बारां का मुकाबला संघर्ष का रहा। सिरोही ने मेजबान बारां को 3-2 से शिकस्त दी। शारीरिक बृजराज सिंह ने बताया कि लीग मुकाबलो में भीलवाड़ा के कृपाल सिंह के तीन गोल के सहयोग से भीलवाड़ा ने जयपुर प्रथम पर 6-0 से, कोटा ने बूंदी पर 1-0 से, जयपुर द्वितीय ने उदयपुर पर 3-2 से, हनुमानगढ ने राजसमंद 3-0 से, उदयपुर ने चित्तौड़ पर 2-0 से, राजसमंद ने बूंदी पर 1-0 से, गंगानगर ने डूंगरपुर पर 7-0 से तथा चित्तौडग़ढ़ के हेमराज गुर्जर के तीन गोल के सहयोग से डूंगरपुर पर 6-1 से विजय प्राप्त की। एडीईओ (शारीरिक शिक्षा) किरण सिंह ने बताया कि पुलिस लाईन मैदान पर सेंट्रल एकेडमी व्यवस्थापक जगदीश सोनी प्राईवेट स्कूल एसोशियेसन से पदम अग्रवाल एवं श्रीराम स्टेडियम पर पंजीयन प्रकोष्ठ प्रभारी प्रधानाचार्या ललिता मीणा ने प्रतियोगिता शुरू होने से पहले खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त किया।