पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पार्किंग स्थल के मामले में शुरू हुआ आरोप प्रत्यारोप का दौर

पार्किंग स्थल के मामले में शुरू हुआ आरोप-प्रत्यारोप का दौर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा. कोर्टके लिए एमबीएस अस्पताल की जमीन पर वाहन पार्किंग का स्थान निश्चित करने के बाद दोनों पक्षों में आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। उस स्थान को लेकर डॉक्टरों द्वारा शुक्रवार को जारी बयान के विरोध में अब अभिभाषक परिषद खुलकर सामने गई है। इधर, राजकीय नर्सिंग महाविद्यालय एमबीएस अस्पताल के छात्र-छात्राओं ने भी शनिवार को विधायक प्रहलाद गुंजल को बीएससी नर्सिंग छात्रों को आवंटित क्वार्टर को अदालत परिसर पार्किंग बनाने के विरोध में ज्ञापन दिया। परिषद के अध्यक्ष नरेश शर्मा और महासचिव प्रमोद कुमार शर्मा ने एक बयान जारी कर बताया कि अस्पताल की जमीन पर वाहन पार्किंग के निर्णय पर प्रत्येक वर्ग को इसके लिए स्वागत करना चाहिए। डॉक्टरों से हमारा कोई विवाद नहीं है। डॉक्टरों को अपनी गरिमा के अनुरूप इस निर्णय का स्वागत करना चाहिए। अभिभाषक परिषद डॉक्टरों द्वारा जारी बयान का विरोध करती है। इधर राजस्थान स्टूडेंट नर्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष शिवप्रकाश कुशवाह ने बताया कि शनिवार को नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने विधायक प्रहलाद गुंजल को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा गया है कि एमबीएस चिकित्सालय परिसर में स्थित राजकीय आवास संख्या 205 को बीएससी नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं को छात्रावास के लिए आवंटित किया था परंतु अब वहां अदालत की पार्किंग बनाई जा रही है। छात्रावास के लिए कोई निर्माण कार्य शुरू नहीं होने और पार्किंग बनाने के निर्णय पर सख्त कार्रवाई का अनुरोध किया।