पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • योग साधना शिविर आज से

योग साधना शिविर आज से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा. भारतीययोग संस्थान की ओर से श्रीनाथ पार्क इन्द्र विहार कोटा में 21 से 28 सितंबर तक मोटापा निवारण और योग साधना शिविर आयोजित किया जा रहा है। इस शिविर में मोटापा कम करने के लिए आसन करवाने के अलावा संतुलित खानपान से भी मोटापा रोग दूर हो सकता है इस बारे में बताया जाएगा। शिविर का संचालन सुनीता शर्मा,क्षेत्रीय प्रधान,भारतीय योग संस्थान, कोटा के द्वारा किया जाएगा। यह जानकारी भारतीय योग संस्थान के जिला प्रधान राजेश चतर ने दी है।

पेटदर्द में दूरबीन सर्जरी पर व्याख्यान आज

कोटा. इंडियनमेडिकल एसोसिएशन की ओर से रविवार को अपने नियमित डाक्टर मरीज संवाद कार्यक्रम के तहत आईएम हाउस नयापुरा में शाम 5 बजे पेट दर्द में दूरबीन सर्जरी के महत्व विषय पर व्याख्यान होगा।आईएमए के सचिव डॉ . अमित गोयल ने बताया कि महाराव भीम सिंह अस्पताल के अधीक्षक डॉ . आरएस मीणा, डॉ . एसबी पाठक, डॉ . सीपी सिंह वीडियो प्रजेंटेशन के माध्यम से पेट संबंधी बीमारियों पर व्याख्यान के अलावा मरीजों के सवालों के जवाब भी देंगे।