पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 4.28 लाख रु. मिलेगा क्लेम

4.28 लाख रु. मिलेगा क्लेम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| एमएसिटीकोर्ट -1 ने एक्सीडेंट के मामले में घायल रेलवे कर्मचारी को 4 लाख 28 हजार 257 रुपए की क्षतिपूर्ति राशि का भुगतान करने के आदेश दिए हैं। डडवाड़ा निवासी तपन सिन्हा पश्चिम मध्य रेलवे कोटा हेडक्वार्टर में प्रधान टिकट संग्राहक के पद पर तैनात हैं। सिन्हा ने तालाब गांव- जिला बूंदी निवासी ट्रक चालक जकरूद्दीन , ट्रक मालिक छोटा खां और नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के खिलाफ 3 जून 08 को कोर्ट में क्लेम पेश किया था। क्लेम के अनुसार तपन सिन्हा 11 अप्रैल 2008 को बाइक से रहे थे। जेडीबी कॉलेज के पास पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे उनके हाथ पैरों में गंभीर चोट आई।