पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रिद्धि सिद्धि नगर में जैन समाज के बालिका छात्रावास का शिलान्यास

रिद्धि-सिद्धि नगर में जैन समाज के बालिका छात्रावास का शिलान्यास

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| रिद्धि-सिद्धिदिगंबर जैन मंदिर के पास शुक्रवार को विराग विभा बालिका छात्रावास का शिलान्यास गणिनी आर्यिका विभा श्री माताजी के सानिध्य में हुआ। गणिनी आर्यिका विभा श्री माताजी ने कहा कि धार्मिक कार्यों में जो व्यक्ति दान करता है निश्चित ही पुण्य कर्मों में भागीदारी का काम करता है। समाज की बेटियां बाहर से यहां पढ़ने के लिए आती हैं और वह अपने आपको सुरक्षित महसूस नहीं करती है। मनमाने ढंग से उनसे राशि ले ली जाती है। समाजसेवियों द्वारा इस तरह का पुण्य कार्यों में सहभागिता रखना चाहिए। शिलान्यास कार्यक्रम में दानदाताओं ने पुण्य अर्जित किया। जैन समाज के राजमल पाटोदी, देवेंद्र पांड्या परिवार सहित सुरेश गोहिल, ताराचंद बड़ला, ऋषभ गोधा सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु मौजूद रहे।

रावणको नहीं अहंकार जलाओ- महामंत्र सागर : महावीरनगर प्रथम पाश्र्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में प्रवचन सभा में मुनि महामंत्र सागर जी ने कहा कि सत्य की राह पर चलने वाले को किसी का डर नहीं होता। दशहरे पर रावण का नहीं अहंकार का पुतला जलाना महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि संतों का उपदेश नहीं उद्देश्य प्रमुख होता है।

जैन समाज की ओर से बालिका छात्रावास का शिलान्यास करते समाजबंधु।