पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रोटरी बिनानी में दो दिवसीय शॉप विद संगिनी आज से

रोटरी बिनानी में दो दिवसीय शॉप विद संगिनी आज से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| जैनसोश्यल ग्रुप संगिनी की ओर से रोटरी बिनानी सभागार में शनिवार से दो दिवसीय शॉप विद संगिनी का आयोजन होगा। कार्यक्रम का उद‌्घाटन सुबह 11 बजे प्रेम-सुनीता बजाज और अशोक-सुनीता पाटनी करेंगे। सुबह 11 से रात 8 बजे तक यहां निशुल्क प्रवेश रहेगा।

यहां गोल्ड रियल डायमंड, साड़ी, लहंगा, बैंकाक के गिफ्ट आयटम, दीपक, बेड कवर के अलावा दीपावली आयटम मिलेंगे। दो दिन तक ग्रुप की ओर से मैचिंग ट्रेडीशनल लेडी, डिजाइनर बैंगल्स,डेकोरेटिव डांडिया स्टिक, डिजायन फुटवेयर्स प्रतियोगिताएं भी होंगी। अध्यक्ष बीना बीलाला ने बताया कि महिलाओं को प्रोत्साहन देने के लिए संगिनी द्वारा यह आयोजन किया जा रहा है। इससे होने वाली बचत का उपयोग महिलाओं में एंटी कैंसर इंजेक्शन लगाने में किया जाएगा। महिलाओं में कैंसर जैसी बीमारी पर रोकथाम लगाने के लिए प्रयास होगा। सचिव मीनल, चेयरपर्सन स्मिता पाटनी जैन ने इसमें लोगों ने आर्थिक सहयोग का भी आश्वासन दिया है। ग्रुप की सुनीता जैन, रेवा जैन,चंद्रा पाटोदी, निशा जैन सहित अन्य मौजूद रही।