पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीटी बजाकर दिया जाएगा स्वच्छता का संदेश

सीटी बजाकर दिया जाएगा स्वच्छता का संदेश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
घर के बाहर लिखा जाएगा टॉयलेट युक्त आवास

पहलेचरण में घर-घर में टॉयलेट बनाने की अनिवार्यता करेगी। जिस घर में टॉयलेट बना होगा। उसके बाहर टॉयलेट युक्त आवास लिखा जाएगा। ताकि उस घर में आने वाले रिश्तेदार अथवा परिचित को पता लग सके कि इनके घर में टॉयलेट है या नहीं। अधिकारियों का कहना है कि इस व्यवस्था से अन्य लोगों को टॉयलेट बनाने की सीख मिलेगी।

...इधर, रैली निकालकर स्वच्छता का दिया संदेश

स्वच्छभारत अभियान की शृंखला में शुक्रवार को लाडपुरा पंचायत समिति से नयापुरा चौराहे तक जागरूकता रैली निकाली। स्कूली बच्चों ने तख्तियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। स्वच्छता रथ भी इसमें शामिल रहा।

^पंचायत समिति लाडपुरा को स्वच्छ भारत अभियान में शामिल किया है। पंचायत समिति को साफ-सुथरा बनाया जाएगा। टॉयलेट बनाने के लिए लोगों को जागृत किया जाएगा। खुले में शौच जाने से रोकने के लिए 21 पंचायतों में महिला पुरुषों की टीम सिटी बजाकर टॉयलेट बनाने का संदेश देंगीं। -पीसीपवन, सीईओजिला परिषद

स्वच्छ भारत अभियान को लेकर लाडपुरा पंचायत समिति से नयापुरा चौराहे तक स्कूली बच्चों ने रैली निकाली।