- Hindi News
- रेलकर्मियों ने रैली निकाली जीएम को सौंपा ज्ञापन
रेलकर्मियों ने रैली निकाली जीएम को सौंपा ज्ञापन
कोटा| कोटा,भोपाल जबलपुर के रेलकर्मियों ने शुक्रवार को जबलपुर में रैली निकालकर पश्चिम मध्य रेलवे के जीएम रमेश चन्द्रा को चेतना यात्रा के दौरान मिली समस्याओं का ज्ञापन दिया। वहां सभा को एआईआरएफ के महामंत्री शिवगोपाल मिश्रा ने संबोधित किया।
पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा सहित तीनों मंडलों में 5 से 19 सितंबर तक यूनियन के प्रतिनिधियों ने रेलकर्मियों के कार्यस्थलों आवासों पर पहुंचकर उनकी समस्याएं एकत्रित की थी। उन समस्याओं के बारे में जीएम रमेश चन्द्रा को अवगत करवाने के लिए रेलकर्मियों ने शुक्रवार को यूनियन के महामंत्री मुकेश गालव, अध्यक्ष हुसैन बख्श के नेतृत्व में रैली निकाली गई। जो महाप्रबंधक कार्यालय के सामने पहुंचकर सभा के रूप में परिवर्तित हो गई। जहां पर सभा को यूनियन के महामंत्री गालव, मंडल अध्यक्ष चंपा वर्मा और यूनियन के सहायक महामंत्री एसके भार्गव ने भी संबोधित किया।