- Hindi News
- गोविंद नगर में स्पार्किंग से मीटर और पंखे फूंके
गोविंद नगर में स्पार्किंग से मीटर और पंखे फूंके
गोविंदनगरमें शुक्रवार को कई मकानों दुकानों में लगे मीटर सहित अन्य उपकरण फूंक गए। गोविंदनगर निवासी शफी मोहम्मद ने बताया कि शुक्रवार को गोविंदनगर चौराहे पर ठेकेदार अंडरग्राउंड लाइन का काम कर रहा था। इस कारण सुबह 11 बजे से क्षेत्र की बिजली बंद थी। शाम को करीब 6 बजे बिजली आते ही मीटरों में स्पार्किंग हुई और धुआं उठने लगा। इसके बाद बिजली फिर बंद हो गई। लगभग 10 मिनट बाद जैसे ही बिजली आई मीटर और दो पंखे फूक गए। जानकारी के अनुसार शाम को बिजली चालू होते ही आसपास के करीब 8-10 लोगों के मीटर, मोबाइल चार्ज, पंखे, एलसीडी, डीवीडी, बल्ब सहित कई उपकरण जल गए। क्षेत्र के लोगों ने आरोप लगाया कि ठेकेदार ने डीपी में कनेक्शन गलत जोड़ दिए। इस कारण क्षेत्र के घरेलू उपकरण जल गए। बाशिंदों ने लापरवाह ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
^क्षेत्रके जेईएन ने दो कर्मचारियों को उपकरण जलने वालों मकानों में सर्वे के लिए भेजा है। फिर भी इस मामले की जांच कराई जाएगी कि ऐसा कैसे हुआ। -पंकज सक्सेना, एईएन