पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दिगंबर जैन पाठशाला का महाधिवेशन आज से

दिगंबर जैन पाठशाला का महाधिवेशन आज से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| श्रमणसंस्कृति ज्ञान मंडल कोटा एवं दिगंबर जैन श्रमण संस्कृति संस्थान सांगानेर की ओर से दिगंबर जैन पाठशाला का दो दिवसीय महाधिवेशन शनिवार से शुरू होगा। मुनि पुंगव सुधासागर जी महाराज के सानिध्य में कोटा में पहली बार मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र राजस्थान के करीब 500 जैन पाठशालाओं के 2000 स्टूडेंट्स भाग लेंगे। मुख्य संयोजक नरेश जैन वैद्य ने बताया कि आरएसी ग्राउंड में शनिवार सुबह 7:30 बजे से कार्यक्रम शुरू होगा। दादाबाड़ी जैन नसियां जी में रात्रि 6:30 बजे भव्य आरती एवं 7.00 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इसमें जैन पाठशालाओं के छात्र-छात्राओं द्वारा आकर्षक नाटिकाओं का मंचन किया जाएगा। इसमें बेटी बचाओ, चलो चले पाठशाला, अंधेर नगरी चौपट राजा, महावीर का ज्ञान फैसला आपके हाथ सहित अन्य नाटकों का मंचन होगा। महाधिवेशन में भाग लेने हेतु देशभर में संचालित जैन पाठशालाओं के शिक्षक, विद्वान और छात्र भाग लेने के लिए कोटा आएंगे। इसमें लगभग 2000 विद्यार्थी भाग लेंगे।