पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राजीव गांधी नगर में पानी की 3 गुना ज्यादा खपत से 3 कॉलोनियां प्यासी

राजीव गांधी नगर में पानी की 3 गुना ज्यादा खपत से 3 कॉलोनियां प्यासी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यूआईटी,जलदाय विभाग अौर हॉस्टल संचालकों की मनमानी ने शहर में पेयजल व्यवस्था बिगाड़कर रख दी है। एक तरफ तो राजीव गांधी नगर में तीन गुना तक पानी दिया जा रहा है, वहीं प्रेमनगर, गोविंद नगर और कंसुआ क्षेत्र में पानी की बूंद भी नहीं पहुंच रही। ऐसे में लोगों को पानी के लिए हैंडपंपों पर दिनभर लाइन लगानी पड़ रही है। इसके बावजूद राजीव गांधी नगर की पानी की जरूरत पूरी नहीं हो रही और यहां टैंकरों से पानी सप्लाई हो रही है। हालत यह है कि राजीव गांधी नगर में पानी की सप्लाई 4 लाख लीटर रोज तय की गई, जो अब तक बढ़ती हुई 10 लाख लीटर तक पहुंच गई है। इसके बाद भी हॉस्टल संचालक बूस्टर से पानी खींच रहे हैं। सारी समस्या पैदा हुई राजीव गांधी में एक के बाद एक हॉस्टल बनने से। अब यहां हॉस्टलों का पूरा शहर बस चुका है। जबकि, सारे सरकारी रिकॉर्ड में अब भी यह केवल एक आवासीय कॉलोनी है। ऐसे में यहां पानी और बिजली की डिमांड सप्लाई में भारी अंतर गया है।

यहहै तकनीकी पेच: जलदायविभाग के महावीर नगर फीडर से रोज करीब 735 लाख लीटर पानी सप्लाई होता है। इसमें से करीब 475 लाख लीटर पानी राजीव गांधी नगर से पहले पड़ने वाली कॉलोनियों में सप्लाई हो जाता है। लेकिन, जब पानी राजीव गांधी नगर पहुंचता है तो यहां 4 लाख लीटर की बजाय 10 लाख लीटर पानी सप्लाई कर दिया जाता है। इसके बावजूद बूस्टर से 3 से 4 लाख लीटर पानी और खींच लिया जाता है। इसके बाद जब गोबरिया बावड़ी का वॉल्व खोला जाता है, तब डीसीएम से आगे की कॉलोनियों में पानी सप्लाई होता है। लेकिन, राजीव गांधी नगर में ज्यादा खपत होने से आगे की कॉलोनियों में पानी प्रेशर से नहीं पहुंच पाता। प्रेम नगर, गोविंद नगर और कंसुआ में तो पानी बिल्कुल नहीं पहुंच रहा।

राजीव गांधी नगर के हर हॉस्टल में लगा है बूस्टर।

एक तरफ जहां 3 गुना सप्लाई के बावजूद राजीव गांधी नगर में पानी कम पड़ रहा है, वहीं प्रेमनगर थर्ड की टावर गली में महिलाएं हैंडपंप पर अपनी बारी के लिए लंबा इंतजार कर रही हैं।

1 यूआईटी ने राजीव गांधी नगर आवासीय कॉलोनी बनाई, लेकिन यहां हॉस्टलों के रूप में कमर्शियल गतिविधियां चल रही हैं। पानी-बिजली की खपत 4 से 5 गुना बढ़ गई है।

2 यूआईटी ने पानी का आवासीय के रूप में लेना शुरू किया, लेकिन आज तक कमर्शियल के रूप में रिवाइज नहीं किया।

3 जलदाय विभाग ने अपने स्तर पर कार्रवाई कर तो ब