- Hindi News
- समाज आगे नहीं आए, समिति ही तय करेगी कार्यक्रम
समाज आगे नहीं आए, समिति ही तय करेगी कार्यक्रम
कोटा| दशहरेमेले में समाजों की भागीदारी बढ़ाने के लिए नगर निगम के प्रयासों का कोई खास नतीजा नहीं आया। केवल गुजराती समाज एक धार्मिक संस्था ही आगे आई। अब निगम की मेला समिति सोमवार को बैठक कर शेष कार्यक्रमों को तय करेगी।
सोमवार को सिने संध्या, रामकथा, रामलीला सहित कई कार्यक्रम तय हो सकते हैं। मेले में होने वाले सिंधी, पंजाबी, भोजपुरी बिहारी कार्यक्रम, भजन संध्या, कव्वाली, मुशायरा आदि कार्यक्रमों में समाजों को जोड़ने के लिए महापौर डॉ. र|ा जैन ने समाज के पदाधिकारियों के समक्ष प्रस्ताव रखा था। महापौर ने कहा था कि कार्यक्रम कलाकार भी वे तय करें और संभव हो तो कार्यक्रम के खर्च का कुछ हिस्सा भी वहन करें। इस पर केवल गुजराती समाज श्याम परिवार आगे आए। दशहरे के नजदीक आने और समाजों का रुख स्पष्ट नहीं होने से समिति और अधिकारियों ने अब खुद ही कार्यक्रम तय करने का मानस बनाया है। इसके लिए सोमवार को मीटिंग बुलाई गई है।