मतदाता सूची में आज जुड़वाएं नाम
कोटा| कोटादक्षिण रामगंजमंडी विधानसभा क्षेत्र के 26 वार्डों के लिए वार्ड सभा सोमवार को मतदान केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। नए वार्ड नंबर 20 से 28, 44 से 58, 64 65 वार्ड के जिन लोगों का नाम मतदाता सूची में नहीं हैं, वे अपना नाम जुड़वा सकते हैं। एडीएम सिटी के अनुसार नगर निगम चुनाव के लिए मतदाता सूचियों में नाम जोड़ने का काम 21 सितंबर तक चलेगा। इन 26 वार्डों के मतदाता अपने मतदान केंद्रों पर बीएलओ से सूची देख सकते हैं। मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए वहीं पर आवेदन कर सकते हैं।