- Hindi News
- गांव वालों ने अपने दम पर रोशन किए अंधेरे रास्ते
गांव वालों ने अपने दम पर रोशन किए अंधेरे रास्ते
पहले 100 वाट का बल्ब, अब सीएफएल
कोटाजिले के एक सरपंच के छोटे से प्रयास ने चार गांवों की किस्मत बदल दी है। गांव के रास्तों के अंधेरे को रोशनी में बदल दिया है। यह नई पहल जिले के लुहावद ग्राम पंचायत में हुई है। जहां इन गांवों में बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं अंधेरे से परेशान रहते थे। कीचड़ में गिरने का अंदेशा बना रहता था। आज वहां की गलियां और चौराहे जगमग हैं।
लुहावद सरपंच रफीक पठान ने ग्रामीणों से बात कर घरों के सामने रोड लाइट लगवाईं। पंचायत सहित गणेशपुरा, गणेश खेड़ा और अमरपुरा में ग्रामीणों के सहयोग से 150 रोड लाइट लगाई जा चुकी हैं। यह परिवर्तन देख आज लोग खुश हैं। रोड लाइट बंद और चालू करने का जिम्मा भी ग्रामीणों ने लिया है। और तो और बिजली का बिल भी ग्रामीण ही चुकाते हैं। ग्राम पंचायत को ग्रामीणों ने खुद हस्ताक्षर कर स्वैच्छिक करार पत्र भी दिया है।