- Hindi News
- ईको फ्रेंडली होगा अल्कोहल का केमिकल रिएक्शन
ईको फ्रेंडली होगा अल्कोहल का केमिकल रिएक्शन
कोटा| मेडिसिन,फार्मा और एग्रो केमिकल इंडस्ट्री में उपयोग किए जाने वाले अल्कोहल बनाने की विधि अब ईको फ्रेंडली होगी। केमिकल रिएक्शन में जैव उत्प्रेरक का उपयोग करने से अब अल्कोहल बनाने का तरीको कम प्रदूषित होगा। अब तक हैवी केमिकल का उपयोग करके इसे तैयार किया जाता है। जैव उत्प्रेरक के जरिए अल्कोहल बनाने का प्रयोग सफल भी हो चुका है। कोटा यूनिवर्सिटी के केमिस्ट्री विभाग के अस्सिटेंट प्रोफेसर डॉ. एसके शर्मा को इसके लिए यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (यूजीसी) ने छह लाख रुपए की स्टार्ट-अप ग्रांट स्वीकृत की है। इस पर और भी गहन रिसर्च हाेगी प्रोजेक्ट दो साल का रहेगा। यूजीसी यूनिवर्सिटी में कार्यरत अस्सिटेंट प्रोफेसर के रिसर्च के काम को बढ़ावा देने के लिए यह ग्रांट जारी करती है। यूजीसी ने हाल में डॉ. शर्मा की ओर से भेजे गए ड्राफ्ट प्रपोजल को स्वीकृत कर लिया है।
केमिकलमैथड से होता नुकसान: डॉ.शर्मा के अनुसार केमिकल मैथड के कारण गैसों का वाष्पीकरण अधिक मात्रा में होने से पर्यावरण को नुकसान होता था। जैव उत्प्रेरक ईकाे फ्रेंडली रहता है। कई रिएक्शन पहले भी सफल हो चुके हैं। यह पूरे केमिकल मैथड से सस्ती भी होगी।