पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रत्येक मेडिकल स्टूडेंट का डाटा रहेगा एमसीआई की नजर में

प्रत्येक मेडिकल स्टूडेंट का डाटा रहेगा एमसीआई की नजर में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| मेडिकलकॉलेजों की एडमिशन प्रक्रिया पर नजर रखने के लिए अब मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआई ) ने ऑनलाइन मॉनिटरिंग सिस्टम तैयार किया है। इसके जरिए मेडिकल कॉलेज में पढ़ने वाले सभी स्टूडेंट्स का एकेडमिक डाटा और एडमिशन प्रक्रिया की जानकारी एमसीआई को मिल पाएगी। सात अक्टूबर तक मेडिकल कॉलेजों को प्रत्येक स्टूडेंट का ब्यौरा ऑनलाइन एमसीआई को भेजना होगा। ऐसा नहीं करने पर कार्रवाई भी की जा सकती है। इसमें यूजी के साथ पीजी स्टूडेंट्स का डाटा का भी शामिल किया गया है। यूजी स्टूडेंट्स की डिटेल 17 अौर पीजी की करीब 15 बिंदुओं में भेजनी होगी। यह सिस्टम प्राइवेट कॉलेजों को भी फॉलो करना होगा। विशेषज्ञों का मानना है कि मध्यप्रदेश पीएमटी में उजागर हुई अनियमितता के बाद एमसीआई दाखिलों की प्रक्रिया के प्रति और सख्त हो गया है। जरूरत पड़ने पर एमसीआई किसी भी स्टूडेंट्स का जाति प्रमाणपत्र और एंट्रेंस एग्जाम की डिटेल भी मांग सकता है। मेडिकल कॉलेज में दाखिला नियमानुसार ही मिले, इस कारण यह सिस्टम शुरू किया गया है। कॉलेज की इंटेक कैपेसिटी और एडमिशन की संख्या, मैनेजमेंट और एनआरआई कोटा की स्थिति, केंद्र राज्य की सीटों के अनुसार एडमिशन की जांच की जाएगी।