33 डिग्री से नीचे नहीं उतरा पारा
कोटा| दोदिन से शहर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री के ऊपर बना हुआ है। बारिश भी दो दिन से थमी हुई है। ऐसे में धूप की तल्खी के कारण गर्मी भी बढ़ गई है। रविवार काे दोपहर में गर्मी ज्यादा हो गई। हालांकि शाम को बादल छाए, लेकिन उमस और गर्मी बनी रही। रविवार को सुबह से ही सूर्य की किरणों में तेजी रही। शाम को चार बजे बाद मौसम में बदलाव के साथ ही बादल छा गए, बारिश तो नहीं हुई, उमस और बढ़ गई। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 33.2 न्यूनतम 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता सुबह 79 शाम को 69 रही।