और घट गया मतदान का प्रतिशत
भाग संख्या 116 के मोदी पब्लिक स्कूल दादाबाड़ी के कमरा नंबर 6 में स्थित बूथ पर 79.31 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां कुल 875 मतों में से 694 ने मत का उपयोग किया। इसी प्रकार राजकीय माध्यमिक विद्यालय सुभाषनगर के कमरा नंबर 4 में स्थित मतदान केन्द्र में सबसे कम 42.33 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां 1 हजार 11 मतदाताओं में से 428 ने मत डाला।
1.28लाख ने वोटर स्लिप का उपयोग किया: एकलाख 28 हजार 869 मतदाताओं ने मतदाता स्लिप का उपयोग किया। इसके अलावा 2214 ने दूसरे पहचान पत्र के आधार पर मतदान किया। मतदान करने वालों में 18 से 19 साल के 5 हजार 933 मतदाता हैं, जबकि 20 से 25 साल के मतदाताओं की संख्या 16 हजार 392 है।
सबसे अधिक मतदान मोदी स्कूल में