पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पथ संचलन: स्वयंसेवकों का शौर्य और अनुशासन

पथ संचलन: स्वयंसेवकों का शौर्य और अनुशासन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| राष्ट्रीयस्वयंसेवक संघ कोटा महानगर के सांय भाग की ओर से रविवार शाम पथ संचलन निकाला गया। स्वयंसेवक आणक , वंशी, ड्रम, घंटी के स्वरों के बीच पूर्ण अनुशासन में कदम से कदम मिलाते हुए निकले। पथ संचलन इसलिए विशेष था कि इसमें सिर्फ 15 से 30 वर्ष के स्वयंसेवक शामिल हुए। 800 स्वयंसेवक खाकी निकर, सफेद शर्ट, खाकी मोजे, काले जूते, काली टोपी, बेल्ट, दंड के साथ पूर्ण गणवेश में शामिल हुए। घोष दल के द्वारा किरण, चेतक, प्रताप सरीखी रचनाएं बजाई गईं। संचालन स्वामी विवेकानंद स्कूल छावनी से निकला, जो सब्जीमंडी, भूतेश्वर महादेव मंदिर, भोई मोहल्ला, सत्येश्वर मंदिर कोटड़ी, छावनी चौराहा, चौपाटी बाजार होते हुए वापस स्कूल पहुंचा। जिसका कश्यप, वाल्मीकि और बंजारा समाज व्यापार मंडलों द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। महानगर प्रचार प्रमुख महेश शर्मा ने बताया कि 3 अक्टूबर को प्रत्येक नगर का संचलन 10 स्थानों पर अलग-अलग निकाला जाएगा। वहीं 8 अक्टूबर को महानगर का संचलन होगा।