पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बताओ, घटनास्थल का मौका कैसे बनाओगे

बताओ, घटनास्थल का मौका कैसे बनाओगे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वारदातके घटना स्थल का नक्शा मौका कैसे बनाते हैं, थाने पर कौन-कौन से रजिस्टर होते हैं, मानव अधिकार आयोग से बचने के लिए जांच के दौरान क्या-क्या सावधानी बरतनी पड़ती है। ऐसे प्रश्न रविवार को हैडकांस्टेबल की लिखित परीक्षा में पूछे गए।

परीक्षा में शहर पुलिस के 110 में 109 कांस्टेबल उपस्थित हुए। परीक्षा बारां रोड स्थित बाल विद्यालय में सुबह 9 से 12 और दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक हुई। इसमें दोनों प्रश्न पत्रों 10-10 प्रश्न थे और प्रत्येक के अंक 5-5 थे। परीक्षा के बाद कांस्टेबलों का कहना था कि प्रश्न रोजमर्रा से जुड़ी हुई कार्रवाई से ही आए थे। वहीं परीक्षा से परीक्षार्थियों का कहना था कि चुनाव के बाद ही परीक्षा है। ऐसे में उनकी पूर्व में तैयारी नहीं हो सकेगी। कार्यवाहक एसपी मनीष अग्रवाल ने बताया कि एक कांस्टेबल भी इसलिए अनुपस्थित रहा कि उसकी बेटी की तबीयत खराब थी। अब आईजी के निर्देश पर कॉपी चैक होगी और उसके बाद रिजल्ट आएगा। उसके बाद फिटनेस टेस्ट होगा।