- Hindi News
- रिटायर्ड सीएमडी के मकान के ताले टूटे, जेवर चोरी
रिटायर्ड सीएमडी के मकान के ताले टूटे, जेवर चोरी
कोटा| विद्युतउत्पादन निगम के पूर्व सीएमडी आरके गुप्ता के वल्लभबाड़ी स्थित मकान के शनिवार दोपहर ताले टूट गए और चोर नकदी जेवर ले गए। मकान में चौकीदार परिवार सहित रहता है। उसके बाद भी मकान में चोरी हो गई। सीएमडी प|ी के साथ उसी सुबह गुड़गांव गए हैं। गुमानपुरा पुलिस के अनुसार गुप्ता सुबह प|ी के साथ ट्रेन से गुड़गांव गए थे। मकान में चौकीदार दोपहर को कहीं चला गया था। उसकी प|ी का कहना है कि वह कॉलोनी में काम करने गई थी। दोपहर 3 से 5 के बीच मकान के तीन कमरों अलमारियों के ताले टूट गए। गुप्ता को शाम 5 बजे ताले टूटने की जानकारी मिली तो उन्होंने अपने रिश्तेदार को मकान पर भेजा। वहां सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ था। गुप्ता के मकान से करीब साढ़े 7 हजार रुपए, सोने के टॉप्स, चांदी के करीब 100 सिक्के, चांदी के कई सारे बर्तन और महंगे गिफ्ट चोरी होने के बारे में जानकारी मिली है। बाकी सामान क्या चोरी गया है, यह गुप्ता के आने के बाद ही पता चलेगा। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।