पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सोने के दाम आठ माह के निचले स्तर पर आए

सोने के दाम आठ माह के निचले स्तर पर आए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
घरेलूबाजार में आभूषण निर्माताओं और खुदरा कारोबारियों की कमजोर मांग के चलते सोने की कीमतें समीक्षात्मक सप्ताह में तीन प्रतिशत घटकर 27 हजार रुपए प्रति दस ग्राम से नीचे चुकी हैं। वैश्विक बाजार में सोने के दाम आठ माह के निचले स्तर पर चल रहे हैं। मांग घटने से सोने के दाम पिछले एक माह में सात प्रतिशत और चांदी में 12 प्रतिशत की गिरावट चुकी है। सोना सस्ता होने के बावजूद बाजार में आभूषणों के खरीदार नहीं हैं। समीक्षात्मक सप्ताह में सोना 350 रुपए प्रति दस ग्राम और चांदी 800 रुपए प्रति किलो तक गिर चुकी है।

स्थानीय सर्राफा बाजार में पिछले सोमवार को सोना केडबरी 27600 रुपए प्रति दस ग्राम के भाव पर खुला था, जो सप्ताहांत में 350 रुपए घटकर 27250 रुपए प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ।

कमोडिटी एक्सपर्ट का कहना है कि अमरीका के फेडरल की दरें बढ़ने की आशंका और सेंसेक्स दीवाली तक 30 हजार होने की उम्मीद में सोने में बिकवाली का दबाव बना हुआ है। इसलिए इसके दाम लगातार नीचे रहे हैं। एमसीएक्स में सोने का अक्टूबर अनुबंध टूटकर 26935 रुपए प्रति दस ग्राम पर गया है। कारोबार के दौरान 27870 रुपए प्रति दस ग्राम तक गिर गया था।

चांदी की कीमतें भी लगातार टूट रही हैं। वैश्विक बाजार में चांदी गिरकर 18.61 डॉलर प्रति औंस हो गई हैं। पिछले एक महीने में चांदी के दाम 13.13 प्रतिशत टूटें हैं। औद्योगिक मांग में कमी के कारण घरेलू बाजार में चांदी पिछले एक महीने में 12.31 प्रतिशत गिरी है। एमसीएक्स में चांदी के दाम घटकर 41125 रुपए प्रति किलोग्राम रहे हैं, जबकि स्थानीय बाजार में पिछले सोमवार को चांदी 41900 रुपए प्रति किलोग्राम से 800 रुपए घटकर शनिवार को सप्ताहांत में 41100 रुपए प्रति किलोग्राम पर गई।