- Hindi News
- मंगल यान की सफलता पर आतिशबाजी कर मिठाई बांटी
मंगल यान की सफलता पर आतिशबाजी कर मिठाई बांटी
कोटा। प्रधानमंत्रीनरेंद्र मोदी की उपस्थिति में इसरो के वैज्ञानिकों द्वारा प्रथम प्रयास में ही मंगल यान को मंगल ग्रह में सफलता पूर्वक स्थापित करने पर भाजपा शहर जिला की ओर से बुधवार को शाम 6 बजे कार्यालय पर आतिशबाजी की गई। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराया और बधाइयां दी। इस अवसर पर भाजपा शहर जिलाध्यक्ष हेमंत विजयवर्गीय, योगेंद्र गुप्ता, प्रद्युम्न सिंह चौहान, हरिहर गौतम सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।