श्रमिकों का पंजीयन शिविर लगाया
कोटा| राजस्थानअसंगठित निर्माण मजदूर संघ की ओर से तलवंडी में वैद्य दाऊदयाल जोशी चिकित्सालय के पास संगठन कार्यालय पर श्रम विभाग के सहयोग से श्रमिकों का पंजीयन शिविर लगाया गया। संघ के महामंत्री रफीक खान ने बताया कि बीड़ी मजदूर महासंघ के अध्यक्ष अवधेश मिश्रा और श्रम विभाग के निरीक्षक ने भगवान विश्वकर्मा की पूजा कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। भारतीय मजदूर संघ जिला के कार्यकारी अध्यक्ष जगमोहन शर्मा ने श्रमिकों को पंजीयन से होने वाले लाभों के बारे मेंश्रमिकों को जानकारी दी गई।