- Hindi News
- हार्ट एंड लाइफ स्टाइल मैनेजमेंट सेमिनार आज
हार्ट एंड लाइफ स्टाइल मैनेजमेंट सेमिनार आज
कोटा| कोटाग्रेन एंड सीड्स मर्चेंट्स एसोसिएशन की ओर से शुक्रवार सुबह 10 से 12 बजे तक कृषि उपज मंडी समिति परिसर स्थित भामाशाह भवन में हार्ट एंड लाइफ स्टाइल मैनेजमेंट सेमिनार का आयोजन किया जाएगा।एसोसिएशन के महामंत्री अविनाश राठी ने बताया कि सेमिनार के वक्ता देश के प्रसिद्ध हृदय एवं जीवन शैली विशेषज्ञ एवं एम्स नई दिल्ली के पूर्व सहायक आचार्य डॉ. विमल छाजेड़ होंगे। डॉ . छाजेड़ सेमिनार में सा-ओल विज्ञान एवं जीवन जीने की कला पद्धति द्वारा हृदय एवं जीवन शैली मैनेजमेंट के बारे में बताएंगे। डायबिटीज, ब्लड प्रेशर एवं तनाव आदि से कैसे बचा जा सकता है तथा बिना सर्जरी हृदय रोग से कैसे मुक्ति पाई जा सके, इस बारे में भी जानकारी दी जाएगी।