पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक साल में जनता के कामों में सांगोद विधायक अव्वल

एक साल में जनता के कामों में सांगोद विधायक अव्वल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा। पीडब्ल्यूडी से काम कराने के मामले में सांगोद विधायक हीरालाल अव्वल रहे। एक साल में उन्होंने 15 मुख्य काम पीडब्ल्यूडी से स्वीकृत कराए। जो वर्तमान में अपनी गति से चल रहे हैं। इन कामों में कुल अनुमानित 1944.18 लाख रुपए खर्च हो रहे हैं। इसके अलावा 91.97 लाख रुपए का काम पूरा हो चुका है। यानी उन्होंने 2014 में भागदौड़ कर अब तक कुल 2036.15 लाख रुपए के काम राज्य सरकार से सेंक्शन करवाए हैं। वहीं अन्य विधानसभा क्षेत्रों में इतनी तेजी से काम नहीं हो रहा है। जिले की रामगंजमंडी, पीपल्दा, कोटा उत्तर, लाडपुरा और दक्षिण विधानसभा क्षेत्रों में कहीं दो, तीन और एक-एक काम सेंक्शन हैं।
मंत्री के जागने से पहले बंगले पर पहुंचे गए

जनता की समस्याओं को लेकर सांगोद विधायक इतने गंभीर रहे हैं कि वो पिछले एक साल में पीडब्ल्यूडी मंत्री युनूस खान से 15 बार मिल चुके हैं। एक बार तो वो मंत्री के उठने से पहले ही बंगले पर पहुंच गए और लोगों की पीड़ा को बताया।
दिसंबर तक पूर्ण कर लिए जाएंगे प्रोजेक्ट
'सभी जनप्रतिनिधियों के निर्वाचन क्षेत्रों से आने वाले प्रस्तावों को जयपुर मुख्यालय तक पहुंचा दिया जाता है। वहां से एप्रुवल आने के बाद ही विभागीय प्रक्रिया शुरू होती है और स्वीकृत बजट के अनुसार ही काम होते हैं। ये सब दिसंबर तक पूर्ण किए जाने वाले प्रोजेक्ट है।' -एमएम फुलवारियां, एडीशनल चीफ इंजीनियर, पीडब्ल्यूडी