- Hindi News
- जूनियर इंजीनियरों के लिए 10 हजार ने दी परीक्षा
जूनियर इंजीनियरों के लिए 10 हजार ने दी परीक्षा
कोटा |रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ की जूनियर इंजीनियरिंग की परीक्षा रविवार को शहर में विभिन्न केंद्रों पर हुई। इसमें 16400 में से 10 हजार परीक्षार्थी शामिल हुए। दो घंटे की परीक्षा में 150 प्रश्न पूछे गए। इनमें जीके और तर्कशक्ति के सवाल थे। जीके के प्रश्नों ने अभ्यर्थियों को खासा परेशान किया। 10 हजार की परीक्षार्थी के चलते स्टेशन पर भी जीआरपी और आरपीएफ ने भी माकूल व्यवस्था की थी। परीक्षा के बाद अभ्यर्थी अलग-अलग ट्रेनों से रवाना हो गए।