थर्मल को मिला उत्पादकता पुरस्कार
कोटा |राजस्थान सरकार के ऊर्जा विभाग इनेवल एनर्जी कारपोरेशन आरआरईसी की अोर से रविवार को कोटा सुपर पावर थर्मल को ऊर्जा संरक्षण का पावर प्लांट कैटेगरी का प्रथम पुरस्कार दिया गया। आरआरईसी की ओर से जयपुर में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि ऊर्जा राज्यमंत्री पुष्पेन्द्र सिंह यह पुरस्कार दिया। थर्मल को विद्युत उत्पादन पीएलएफ में वृद्धि और तेल खपत में बचत में उल्लेखनीय प्रदर्शन के लिए उर्जा संरक्षण का यह प्रथम पुरस्कार दिया गया। थर्मल की ओर से पुरस्कार स्वरूप शील्ड प्रमाणपत्र एसीई वाई के विजय ने प्राप्त किया। प्रबंध निदेशक अध्यक्ष एनएम माथुर ने मुख्य अभियंता रवि गोयल और उनकी टीम के सदस्यों को बधाई देते हुए इस प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन लगातार जारी रखने काे कहा।
ऊर्जा मंत्री ने कोटा सुपर पावर थर्मल को पावर प्लांट कैंटेगरी का पुरस्कार दिया।