पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहीद भगत सिंह पार्क में विधायक महापौर ने किया पौधरोपण

शहीद भगत सिंह पार्क में विधायक महापौर ने किया पौधरोपण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| महावीरनगर प्रथम विकास समिति की ओर से रविवार को वार्ड नं. 27 के शहीद भगत सिंह पार्क में पौधरोपण कार्यक्रम हुआ। इस अवसर पर समिति सदस्यों सहित विधायक संदीप शर्मा महापौर महेश विजय ने भी पौधे लगाए। वार्डवासियों द्वारा विधायक संदीप शर्मा को वार्ड क्षेत्र में आने वाले मकान पर लगे मोबाइल टावर से होने वाली परेशानियों के बारे में बताया। इस पर विधायक ने शीघ्र ही मकान पर लगे टावर को हटाने का आश्वासन दिया, साथ ही वार्ड के लोगों द्वारा बताई गई अन्य समस्याओं को शीघ्र हल कराने की बात भी कही। इस अवसर पर महापौर ने शहर को स्वच्छ बनाए रखने के लिए शहर को पालीथीन मुक्त बनाने पर जोर देते हुए कहा कि पालीथीन हमारी प्रकृति को काफी हानि पहुंचाती है। इस अवसर पर पार्षद गोपाल राम मण्डा सहित समिति के मिलापचंद जैन, रामगोपाल सेन, संजय गुप्ता, राजेश गुप्ता आदि भी उपस्थित रहे।