- Hindi News
- भामाशाह मंडी को बनाएंगे मॉडल मंडी: बिरला
भामाशाह मंडी को बनाएंगे मॉडल मंडी: बिरला
भामाशाहअनाज मंडी को देश की मॉडल मंडी के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए कृषि मंत्री के साथ चर्चा कर एक ऐसी कार्ययोजना तैयार की जाएगी, जिससे इस मंडी में किसानों, मुनीमों, पल्लेदारों व्यापारियों को पूरी सुविधा मिले उनके हितों की सुरक्षा हो। यह घोषणा रविवार को भामाशाह भवन में आयोजित कोटा ग्रेन एंड सीड्स व्यावसायिक मुनीम संस्था के शपथ ग्रहण समारोह में सांसद ओम बिरला ने मुख्य अतिथि के रूप में की।
बिरला ने यह भी कहा कि मंडी के व्यापारियों मुनीमों का उनकी जीत में बहुत बड़ा योगदान रहा है और वह अभी तक इनके लिए कुछ खास नहीं कर पाए हैं। विधायक संदीप शर्मा ने मुनीमों का मंडी एक्ट के तहत रजिस्ट्रेशन और मंडी परिसर में तीन में से एक विश्राम गृह दिलाने के लिए प्रयास करने की बात कही। कोटा ग्रेन एंड सीड्स मर्चेंट्स एसोसिएशन के महामंत्री अविनाश राठी मंडी समिति के डायरेक्टर मनीष बंकट ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर मुनीम संस्था के वरिष्ठ सदस्यों एवं कोटा ग्रेन एंड सीड्स मर्चेंट्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों सम्मान भी किया गया।
दिवंगतमुनीमों के परिवारों को सहायता
समारोहमें एसोसिएशन की ओर से मंडी के दो दिवंगत मुनीम रामचरण धाकड़ गिरधारी लाल के परिवारों को 11-11 हजार रुपए की आर्थिक सहायता के चेक भी प्रदान किए गए।
समारोह मंे दिवंगत मुनीमो के परिजनो को सहायता राशि भेट करते पदाधिकारी विधायक।