स्वर्ण मंदिर मेल में अवैध वेंडर पकड़े
स्वर्ण मंदिर मेल में अवैध वेंडर पकड़े
कोटा| रेलवेसुरक्षा बल ने बुधवार को मुंबई से अमृतसर जाने वाले स्वर्ण मंदिर मेल में अवैध वेंडिंग करने के आरोप में दो युवकों को पकड़ा है। इसी प्रकार देहरादून एक्सप्रेस, दयोदय एक्सप्रेस, अवध एक्सप्रेस, इंटरसिटी के महिला कोच में यात्रा करते 18 पुरुषों तथा विकलांग कोच में यात्रा करते 16 सामान्य व्यक्तियों को पकड़ा है। नो पार्किंग में वाहन खड़े करने वाले 8 व्यक्तियों पर कार्रवाई की गई।
कमाण्डेंटने सुनी जवानों की समस्याएं
कोटा|आरपीएफ केकमाण्डेंट मनोज कुमार सिंह ने बुधवार को रिजर्व कंपनी का मैस चैक किया। वहां उन्होंने देखा कि जवानों को किस प्रकार का खाना दिया जा रहा है। बाद में उन्होंने सुरक्षा सम्मेलन में जवानों की समस्याओं को सुना।