पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किशोरपुरा सीआई पर अभद्रता का आरोप

किशोरपुरा सीआई पर अभद्रता का आरोप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा|किशोरपुरा सीआई ओमप्रकाश चंदोलिया पर एक दुकानदार ने अभद्रता करने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि मंगलवार रात को सीआई उनकी दुकान पर आए और अभद्रता करते हुए दूध का भगौना उड़ेल दिया। किशोरपुरा स्थित दूध डेयरी के संचालक असलम का कहना है कि रात करीब 10:30 बजे सीआई आए और कहने लगे कि दुकान बंद करो। रात 10 बजे तक सब दुकानें बंद होनी चाहिए। उन्होंने खूब गाली-गलौच भी की। उसके बाद दूध से भरा भगौना उड़ेल दिया। उसके बाद वे धमकाते हुए चले गए। आसपास के दुकानदार भी वहां एकत्र हो गए। सीआई का कहना है कि रात 11 बजे दुकान बंद कराने के लिए माइक से कहा था। मैं गाड़ी से उतरा ही नहीं। वे जबरन गलत आरोप लगा रहे हैं।