पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एकेडमिक डिग्री की वैल्यू प्रोफेशनल से ज्यादा

एकेडमिक डिग्री की वैल्यू प्रोफेशनल से ज्यादा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| एकेडमिकडिग्री की वैल्यू प्रोफेशन डिग्री से ज्यादा है। एकेडमिक डिग्री प्राइमरी और प्रोफेशनल डिग्री सेकेंडरी है। इसीलिए स्टूडेंट्स को अपना एकेडमिक रिकॉर्ड बेहतर बनाना चाहिए। यह बात ऑल इंडिया एकाउंटिंग एसोसिएशन के जनरल सेक्रेट्री जी सोरल ने एकाउंटिंग एसोसिएशन कोटा चैप्टर और कॅरियर प्वाइंट यूनिवर्सिटी की ओर से आयोजित सेमिनार में बतौर मुख्य वक्ता कही। इससे पहले कोटा चैप्टर अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता और सेक्रेट्री मीनू माहेश्वरी ने सोरल का स्वागत करते हुए कोटा चैप्टर की गतिविधियों के बारे में बताया। मुख्य वक्ता सोरल ने कहा कि आज के स्टूडेंट्स कल के प्रबंधक हैं। स्टूडेंट्स को व्यवहारिक बातों का ध्यान रखना चाहिए। बिजनेस स्टडी पूरी तरीके से व्यवहारिक है। कॅरियर में व्यक्ति को परिश्रमी, ईमानदार होना चाहिए। टीम के लीडर के गुण के साथ ही उसको बतौर टीम के सदस्य के रूप में भी काम करना चाहिए।