- Hindi News
- नहरों में छोड़ने को लेकर सांसद ने सीएम को लिखा पत्र
नहरों में छोड़ने को लेकर सांसद ने सीएम को लिखा पत्र
कोटा| चंबलकी दाईं बाईं नहर में पानी छोड़ने के लिए सांसद ओम बिरला ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को पत्र लिखकर आग्रह किया है। इसके अलावा उन्होंने संभागीय आयुक्त को भी पत्र भेजकर नहरों में पानी छोड़ने के लिए कहा हैं। उन्होंने बताया कि किसानों को फसलों के लिए इस समय पानी की सख्त आवश्यकता है। सांसद के अनुसार केशवरायपाटन कापरेन सहित ग्रामीण क्षेत्र में किसान नहरों में पानी छोड़ने की मांग कर रहे हैं। इसके बावजूद सीएडी प्रशासन नहरों में पानी नहीं छोड़ रहा है। उन्होंने सीएडी प्रशासन द्वारा अपनाए जा रहे किसानों के प्रति रवैए पर नाराजगी जताई है।