पहाड़ों से चली...
प्रदेश में : रविवार को गायब रहे रवि
देश में
प्रदेश में जमी सर्दी
दिन भर कोहरा > अधिकांशशहरों में कोहरे और बादलों के कारण रविवार को सूरज के दर्शन नहीं हुए। कुछ स्थानों पर दोपहर में कुछ देर के लिए सूरज बादलों की ओट से बाहर आया, लेकिन सर्दी से राहत नहीं मिली। जयपुर, अलवर, अजमेर, माउंट आबू, सीकर, भीलवाड़ा सहित अन्य इलाकों में सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा।
हाड़ौतीमें छाए रहे बादल बढ़ी ठंड >
कोटासहित बारां, बूंदी और झालावाड़ जिले में रविवार को सर्दी का असर बढ़ गया। दो दिन की मावठ के बाद आज सुबह भी बादल छाए, दोपहर 12 बजे धूप निकली। बारां में न्यूनतम तापमान दो डिग्री लुढ़ककर 8 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान 19 डिग्री दर्ज किया गया, वहीं सुल्तानपुर कस्बे में सुबह कुछ देर हल्की बारिश हुई।
शिमला
मेड़तारोड
छोटी सादड़ी (प्रतापगढ़)