पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 24 घंटे में 4.2 डिग्री गिरा अधिकतम तापमान

24 घंटे में 4.2 डिग्री गिरा अधिकतम तापमान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| उत्तरभारत में हुई बरसात और बर्फबारी का असर अब कोटा में भी नजर रहा है। पिछले तीन दिनों से सर्दी के तेवर तेज होने के बाद दिन के तापमान में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई। शहर का तापमान 26.5 डिग्री से लुढ़ककर रविवार को 22.3 डिग्री सेल्सियस पर गया। इस सर्दी के सीजन की यह 24 घंटों के अंतर में यह सबसे बड़ी गिरावट है। उधर, न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री से मामूली बढ़कर 15.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। दिन में भी सर्दी बढ़ती जा रही है। सर्द हवाओं के कारण रात को सड़क पर चहल-पहल भी कम नजर आती है। रविवार रात चौपाटी के पास सर्दी से बचने के लिए बाइक पर शॉल ओढ़े और उसी में डॉगी को छुपाकर ले जाता व्यक्ति।