- Hindi News
- गंुजल ने कांग्रेस को कोसा तो चले गए गुस्साए कांग्रेसी पार्षद
गंुजल ने कांग्रेस को कोसा तो चले गए गुस्साए कांग्रेसी पार्षद
कार्रवाई होने पर मामले पेंडिंग रखो
\\\"इसी आदत के चलते 43 से 6 पार्षद रह गए\\\'
गुंजल पर उठाई उंगली तो नीटू ने संभाला मोर्चा
सही जवाब तैयार कर के नहीं लाते तो रिलीव कर दाे
कलेक्टर साहब, क्यों नहीं आते अफसर, ऐसे नहीं चलेगा: बिरला
कलेक्टरसाहब जिला परिषद की बैठक में अहम मुद्दे आते हैं। सबको सूचना देने के बाद भी अधिकारी मीटिंग में क्यों नहीं आते। ऐसे नहीं चलेगा। टाइट करो अधिकारियों को। अब मीटिंग में विभागों के जिम्मेदार अधिकारी यदि बिना सूचना के गायब रहते हैं तो रजिस्टर में नोट डालो और राज्य सरकार को रिपोर्ट भेजो। यही नहीं जो अधिकारी तैयारी से नहीं आते हैं और ठीक प्रकार से जवाब नहीं देते हैं, उन्हें भी बैठक में बैठाए रखने की बजाय तत्काल रिलीव कर दें। जिला परिषद की रविवार को हुई इस कार्यकाल की अंतिम बैठक में जब कोई जिम्मेदार अधिकारी नहीं पहुंचा तो सांसद ओम बिरला ने ये बात कहीं। बैठक में विधायक हीरालाल नागर चंद्रकांता मेघवाल भी उपस्थित थे। पिछली बैठक के एजेंडे पर बात हुई तो बैठक में आए अिधकतर विभागों के अधिकारियों के पास अधिकांश सवालों के जवाब ही नहीं थे।
यूिरयाका कट्टा 400 रुपए में बिक रहा है गांवों में (पढ़ें पेज|7 पर)
जिला परिषद की बैठक में जब बिरला ने अधिकारियों पर नाराजगी जताई तो कलेक्टर ने अनुपस्थित अधिकारियों को नोटिस देने के लिए सीईओ कल्पना अग्रवाल को निर्देश दिए।
विधायक गंुजल के भाषण पर कांग्रेस के पार्षद दिलीप पाठक ने नाराजगी जाहिर की तो भाजपा के नीटू ने उन्हें जवाब दिया।